शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा: एसडीएम जगमोहन गुप्ता अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित

अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित
aliganj-news-in-hindi

एटा के अलीगंज तहसील में उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट अरविंद बहुजन समाज पार्टी से मदनलाल, समाजवादी पार्टी से विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शाक्य तथा भारतीय जनता पार्टी से जिला मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य सहित अन्य दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधियों ने कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों, किसानों की समस्याएं, आम नागरिकों की शिकायतें, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कई प्रतिनिधियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और तहसील स्तर पर पारदर्शिता व जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने की मांग रखी।

उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने कहा कि सर्वदलीय बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी के सहयोग से क्षेत्र में विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज