अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा सड़क हादसा : युवक की मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिले

एटा | 15-Jan-2026 06:20 AM | 343 |
एटा
युवक की मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिले

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत बाइक सवार युवक के परिवार से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि नगला कमले निवासी कुलदीप कुमार (31) की अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद आगरा ले जाते समय मौत हो गई थी। घटना के तीसरे दिन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतक के गांव नगला कमले पहुंचा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान भूपेंद्र मशिउल्लाह, पंकज यादव, प्रदेश सचिव छात्रसभा सुखेन्द्र यादव, रवि यादव, सुदाकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मृतक के परिवार की ओर से पिता ओमसरन, भाई प्रदीप कुमार तथा मृतक के दो नाबालिग पुत्र समेत अन्य परिजन मौजूद थे।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.