एटा सड़क हादसा: बेटी का रिश्ता देखने जा रहे पिता की मौत : मैक्स पिकअप की टक्कर से बेटा व रिश्तेदार घायल
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बेटी का रिश्ता देखने जा रहे एक पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देवकरनपुर गांव के पास तब हुआ जब एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक, एटा के सकरौली निवासी सुरेश (50) अपने बेटे राकेश (25) और रिश्तेदार विकास पुत्र वीरपाल के साथ सासनी जा रहे थे। वे अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने निकले थे। रास्ते में सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों राकेश और विकास का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़