शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान | माया पैलेस से मेडिकल कॉलेज तक कार्रवाई

माया पैलेस से मेडिकल कॉलेज तक कार्रवाई
aliganj-news-in-hindi

एटा। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अवैध कब्जों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एटा नगर पालिका प्रशासन द्वारा गुरुवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान माया पैलेस से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के खिलाफ चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रभारी सतीश कुमार ने किया। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों, खोखों और निर्माण को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान माया पैलेस, जीटी रोड, रोडवेज बस स्टैंड से लेकर मेडिकल कॉलेज तक के क्षेत्रों को कवर किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

उप जिलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि माया पैलेस से जीटी रोड बस स्टैंड तक लंबे समय से अवैध कब्जे किए गए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। यह कार्रवाई जिलाधिकारी एटा के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज