एटा में युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी : परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
टा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र में एक युवती का अर्द्ध नग्न शव घर से लगभग 100 मीटर दूर एक नाले में मिला है। मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए एटा भेज दिया।
मृतका की पहचान 18 वर्षीय ममता (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम को घर से गोबर डालने निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव गांव से बाहर नाले में अर्द्ध नग्न अवस्था में मिला। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के दौरान बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोर्चरी पर जमा हो गए, जिसके बाद वहां भी पुलिस बल तैनात किया गया।
ममता अपने घर की इकलौती संतान थी और ग्रेजुएशन की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, उसके पिता ने उसे चार माह की उम्र में गोद लिया था और उसकी मां ने उसे बड़े लाड़-प्यार से पाला था।
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़