एटा में ट्रैक्टर-बाइक दुर्घटना : : जैथरा में दो युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल युवकों की पहचान 19 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र दिवारी लाल (निवासी मकरों एका) और संतोष पुत्र कुमारपाल (निवासी बुर्रा अवागढ़) के रूप में हुई है।
घायल हरीश ने बताया कि वे जैथरा क्षेत्र के परौली सुहागपुर स्थित एक शादी समारोह से काम करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डायल 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले गई। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
108 एंबुलेंस के ईएमटी सुरजीत ने बताया कि उन्हें रात 9:30 बजे फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जैथरा सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एटा रेफर कर दिया गया।
जैथरा थाना इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाने में घायलों या हादसे से संबंधित कोई सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़