अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा नगला ढाकन में सांड के हमले से किसान गंभीर घायल : खेत पर बाजरा देखते समय हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

एटा | 12-Nov-2025 12:29 AM | 343 |
एटा
खेत पर बाजरा देखते समय हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला ढाकन गांव में मंगलवार को खेत पर बाजरा देखने गए एक किसान पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि 65 वर्षीय किसान रामविलास पुत्र महावीर अपने खेत पर फसल की निगरानी के लिए गए थे। तभी खेत में घूम रहे सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सांड ने किसान को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने में सींग घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में घायल को सीएचसी अलीगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार घायल किसान का इलाज फिलहाल फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग की है।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.