एटा। जनपद एटा में एक राजस्व निरीक्षक पर अभद्रता और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र राठौर ने राजस्व निरीक्षक यदुवीर सिंह पर अतिक्रमण की शिकायत करने के बाद अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को लिखित शिकायत सौंपी है।
कैलाश चंद्र राठौर के अनुसार, उन्होंने करीब 20 दिन पूर्व सरकारी नाले की पटरी पर हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी। इस पर तहसीलदार द्वारा राजस्व निरीक्षक यदुवीर सिंह को स्थलीय जांच के लिए भेजा गया था। जांच में यह सामने आया कि दिनेश और हरिप्रकाश नामक व्यक्तियों ने सरकारी नाले की पटरी पर पक्की कोठरी बनाकर तथा नल लगाकर अवैध कब्जा कर रखा है।
राठौर का आरोप है कि मौके पर अतिक्रमण स्पष्ट होने के बावजूद राजस्व निरीक्षक ने सही रिपोर्ट न भेजकर अधिकारियों को गुमराह किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निरीक्षक ने गलत रिपोर्ट लगाने के साथ रिश्वत की मांग की और विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की।
पीड़ित के अनुसार, उन्होंने मानपुर क्षेत्र में एक खेत खरीदा है, जिसके पास कुछ काश्तकारों द्वारा सरकारी नाले की पटरी पर कब्जा किया गया है। इस संबंध में उन्होंने पहले जिलाधिकारी एटा और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। आरोप है कि जब उन्होंने गलत रिपोर्ट का विरोध किया तो राजस्व निरीक्षक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। राठौर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
वहीं, इस मामले में उपजिलाधिकारी सदर विपिन कुमार मोरल ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है और तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। हालांकि, उन्होंने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया निराधार बताया है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़