शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में प्रेशर कुकर फटा: मां और दो बेटियां झुलसीं, हालत गंभीर | अलीगंज के कंचनपुर गांव में हादसा ;

हालत गंभीर | अलीगंज के कंचनपुर गांव में हादसा ;
aliganj-news-in-hindi

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में बुधवार को दाल पकाते समय बड़ा हादसा हो गया। घर में रखे प्रेशर कुकर के अचानक फट जाने से एक महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से झुलस गईं। तीनों को अलीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, आतोश की पत्नी रिंकी घर पर दाल बना रही थीं। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर की सीटी बंद हो गई और कुछ ही देर बाद जोरदार धमाके के साथ कुकर फट गया। हादसे में रिंकी के साथ उसकी सात वर्षीय बेटी शिवांगी और पांच वर्षीय बेटी शीतू बुरी तरह झुलस गईं।

कुकर फटने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत अलीगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

झुलसी महिला के देवर विकास ने बताया कि रिंकी रसोई में दाल बना रही थीं, तभी कुकर फटने से हादसा हो गया। परिवार और ग्रामीणों ने तत्काल मदद कर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज