शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में पूर्व कैप्टन महावीर प्रसाद शर्मा का अंतिम संस्कार गौरव सेनानी कल्याण समिति के संस्थापक को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

गौरव सेनानी कल्याण समिति के संस्थापक को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
aliganj-news-in-hindi

एटा। जैथरा कस्बे के पूर्व सैन्य अधिकारी कैप्टन महावीर प्रसाद शर्मा (85) का रविवार को नोएडा के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जबकि सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद यादव ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद कैप्टन शर्मा ने समाज सेवा को अपना ध्येय बना लिया था। उन्होंने ‘गौरव सेनानी कल्याण समिति’ का गठन कर सेवानिवृत्त सैनिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे फौजियों के होली मिलन समारोह और विभिन्न सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहते थे।

कस्बे के कार्यक्रमों में व्यवस्थापक की जिम्मेदारी वे पूरी निष्ठा के साथ निभाते थे और गरीब तबके की मदद को अपना कर्तव्य मानते थे। कारगिल शहीदों की स्मृति में होने वाले ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में वे हर वर्ष भूतपूर्व सैनिकों के साथ शामिल होते थे।

उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज