एटा में ऑटो की टक्कर से 12वीं की छात्रा गंभीर घायल : कॉलेज जाते समय हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
एटा। शनिवार सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में लोकमनदास कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार 12वीं कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल छात्रा की पहचान कुसाड़ी गांव निवासी दीपेंद्र सिंह की 18 वर्षीय बेटी निशा के रूप में हुई है। वह दीनबंधु दीनानाथ कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है और शनिवार सुबह करीब 9 बजे साइकिल से कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
छात्रा के पिता दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज जाते समय हुए इस हादसे में उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़