शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में महिला की मौत नीलगाय से टकराई बाइक ; भतीजा गंभीर। मलावन क्षेत्र में देर शाम हुआ दर्दनाक हादसा।

भतीजा गंभीर। मलावन क्षेत्र में देर शाम हुआ दर्दनाक हादसा।
aliganj-news-in-hindi

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने भतीजे के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी नीलगाय से टकरा गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह घटना सोमवार देर शाम मलावन थाना क्षेत्र के लाखापुर नहर के पास हुई। मृतक महिला की पहचान मलावन थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नगरिया निवासी विनीता पत्नी सत्यवान सिंह के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे हर्षित के साथ गोला कुआं से कुंवरपुर नगरिया जा रही थीं। अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई।

राहगीरों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देख मलावन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनीता व हर्षित को एटा स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विनीता को मृत घोषित कर दिया।

मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मृतक महिला के देवर जितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भाभी गोला कुआं से कुंवरपुर नगरिया जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज