अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, : ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, रास्ते में दम टूटा ;

एटा | 19-Nov-2025 02:20 AM | 343 |
एटा
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, रास्ते में दम टूटा ;

एटा जिले के निधौली कलां थाने में तैनात 50 वर्षीय पुलिसकर्मी करण सिंह का सोमवार देर रात ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई।

सोमवार देर रात करण सिंह की तबीयत अचानक खराब हुई। सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया था, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। करण सिंह के पार्थिव शरीर को वापस एटा लाया गया और उनके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन एटा पहुंचे।
इटावा के रहने वाले थे करण

मृतक कॉन्स्टेबल करण सिंह इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के उत्तमपुर प्रासना गांव के निवासी थे। उनके शव को एटा पुलिस लाइन लाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय सिंह सहित कई अधिकारियों ने पुलिसकर्मी को सलामी दी और पार्थिव शरीर को कंधा देकर परिजनों को सौंपा।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सिपाही करण सिंह वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी मौत का मुख्य कारण ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकना बताया गया है।

सलामी के बाद मृतक सिपाही के शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग, सीओ सकीट कृतिका सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह और थाना प्रभारी कोतवाली देहात जितेंद्र पाल गौतम सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.