शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
अलीगंज न्यूज़

एटा में दिव्यांगों का धरना CMO कार्यालय पर भ्रष्टाचार और लाइसेंस धांधली के आरोप ;

CMO कार्यालय पर भ्रष्टाचार और लाइसेंस धांधली के आरोप ;
aliganj-news-in-hindi

एटा में दर्जनों दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन धरना स्थल पर किया गया। समिति के प्रबंधक जी. के. आर. एस. राजपूत के नेतृत्व में दिव्यांगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय और एआरटीओ दफ्तर पर गंभीर आरोप लगाए।
 

दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। कार्यालय में तैनात अधिकारी दिव्यांगों से मोटी रकम वसूलते हैं और उनका शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में दिव्यांग प्रमाण पत्र लंबित पड़े हैं। अधिकारी आवेदनों पर आनाकानी कर रहे हैं, जिससे आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समिति के पदाधिकारी जी.के.आर.एस. राजपूत ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन और निरीक्षण के बाद भी तत्काल सर्टिफिकेट नहीं दिए जाते।

दिव्यांगों को 15-20 दिन बाद आने को कहा जाता है, और फिर उन्हें मना कर दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि कार्यालय में 9,000 से अधिक आवेदन लंबित हैं। इस संबंध में पूर्व में भी जिले के आलाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।

दिव्यांगों ने एआरटीओ दफ्तर के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि उन्हें गियरलेस वाहनों के लाइसेंस देने से वंचित किया जा रहा है। लाइसेंस न मिलने के कारण दिव्यांगों को वाहनों पर मिलने वाली छूट का लाभनहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में रघुराज सिंह, रीना देवी, छविनाथ सिंह, त्रिभुवन सिंह, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, श्यामलाल, नेत्रपाल, अंकित, रामकुमार और प्रवीण कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*