अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में बड़ा हादसा! ; कासगंज रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई : पिता-पुत्र घायल। बेटे की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

एटा | 30-Nov-2025 04:38 AM | 343 |
एटा
पिता-पुत्र घायल। बेटे की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के कासगंज रोड पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरसा टप्पू नहर पुल के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई।

घटना में घायल हुए लोगों की पहचान तिलसई, जनपद कासगंज निवासी हरी बाबू (28) और उनके पिता वीरेंद्र सिंह (60) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों एटा मेडिकल कॉलेज से वीरेंद्र सिंह की आंख का ऑपरेशन कराकर घर वापस लौट रहे थे।

हादसा उस समय हुआ जब बाइक चला रहे हरी बाबू को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हरी बाबू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं वीरेंद्र सिंह का उपचार जारी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.