अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में 19 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला : बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन

एटा | 18-Dec-2025 03:58 AM | 343 |
एटा
बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक को तुरंत फंदे से उतारकर एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान लीलाधर के पुत्र रजत (19 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजत की घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवक की मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले जाने का निर्णय लिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

इस मामले में बागवाला थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि थाना स्तर पर इस घटना को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.