अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: अवागढ़ के नगला भूरा गांव में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या : मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

एटा | 05-Jan-2026 03:29 AM | 343 |
एटा
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भूरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अखिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अखिल ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। जब परिजनों की नजर पड़ी तो उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को घर लाए जाने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.