शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

मलावन हाईवे पर हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से CISF जवान गंभीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से CISF जवान गंभीर घायल
aliganj-news-in-hindi

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मधुपुरा गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल जवान को एटा मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायल जवान की पहचान मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के अलूपुरा निवासी 38 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र जबरसिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और 1033 एंबुलेंस की मदद से सुमित को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सुमित की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुमित कुमार अपनी बाइक से अपने घर से एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास निर्माणाधीन मकान के लिए प्लंबर बुलाने आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से सुमित को आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। मलावन पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज