अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्कर : पिता-पुत्र समेत तीन घायल; मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

एटा | 09-Dec-2025 01:58 AM | 343 |
एटा
पिता-पुत्र समेत तीन घायल; मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना शिकोहाबाद रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास हुई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान बॉबी पुत्र आसाराम, उनके बेटे गौरव और वासुदेव पुत्र रामवीर के रूप में हुई है। ये सभी चौथ मिल निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बस ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मारी।

जानकारी के अनुसार, बॉबी पुत्र आसाराम मूल रूप से गांव गंगोरिया के निवासी हैं और फफोतू गांव में टेंट की दुकान चलाते हैं। वह अपने बेटे गौरव के साथ एक मजदूर को लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.