अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा समाचार: गुरुग्राम से मैनपुरी जा रही कार हादसे का शिकार : मामा-भांजे समेत तीन मृत

एटा | 07-Feb-2026 02:22 PM | 343 |
एटा
मामा-भांजे समेत तीन मृत

एटा। जिले के मलावन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद तीन बार पलटी खाते हुए सड़क से करीब 15 फुट दूर गड्ढे में जा गिरी।

हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर बावली नहर के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर हुआ। कार में सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हरियाणा नंबर की यह कार एक प्राइवेट कैब बताई जा रही है।

हादसे में मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), उनके मामा सुमित यादव (23) और गांव की रहने वाली मनकी (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल (28) और खुशबू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर राहगीर तुरंत पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक किशोर जमीन पर तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क का खतरनाक मोड़ सामने आया है। चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई और पलट गई।

मृतकों के परिजन हरिओम यादव ने बताया कि दोनों युवक उनके ही परिवार के थे और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। कार में सवार दोनों युवतियां भी उसी गांव की थीं और उनके परिवारों से घरेलू संबंध थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.