एटा में विवाहिता की संदिग्ध स्थित मे मौतः पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा : परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के नगला हिमंचल गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नगला कन्ही निवासी जगदीश सिंह की बेटी निशा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व नगला हिमंचल निवासी राहुल सिंह से हुई थी।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने निशा की गला दबाकर हत्या की है। पिता जगदीश सिंह ने पति राहुल, ससुर जयपाल सिंह सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़