अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान : शराब के नशे में गाली देने पर परिजनों ने रोका, नाराज होकर कर ली आत्महत्या

एटा | 01-Nov-2025 06:29 AM | 343 |
एटा
शराब के नशे में गाली देने पर परिजनों ने रोका, नाराज होकर कर ली आत्महत्या

एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में 17 वर्षीय किशोर ने शराब के नशे में गालियां देने से मना करने पर नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, गुलशन उर्फ जॉनी पुत्र पुष्पेंद्र यादव का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह गली में गालियां देने लगा। परिजनों और भाई ने उसे रोका तो वह नाराज होकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने मंदिर के पास पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने उसे पेड़ से उतारा और एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भाई हरजीत सिंह यादव ने बताया कि जब उसे पेड़ से उतारा गया, तब उसकी सांस चल रही थी, लेकिन एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने के कारण मदद नहीं मिल पाई।
थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.