शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में दरिंदगी: 55 वर्षीय व्यक्ति ने 3 साल की मासूम से किया रेप 10 रुपये का लालच देकर झाड़ियों में ले गया आरोपी

10 रुपये का लालच देकर झाड़ियों में ले गया आरोपी
aliganj-news-in-hindi

जनपद एटा मे 55 वर्ष युवक ने 3 साल बच्ची से रेप किया 10 रुपए का लोभ देकर झाड़ियों में ले जाकर गलत काम किया।


एटा में 55 साल के व्यक्त ने 3 साल की मासूम बच्ची से रेप किया। उसने बच्ची को अकेला देख 10 रुपए का लालच देकर बुलाया। फिर उसे झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म किया।


शोर सुनकर आसपास बच्ची की ओर भागे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल किया गया। बच्ची सदमे में है। किसी से बाद नहीं कर ही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मासूम तान्या (काल्पनिक नाम) मंगलवार को अपने खेत में खेल रही थी। तभी गांव का ही 55 वर्षीय महेंद्र सिंह उसके पास आया और 10 रुपए का लालच देकर उसे झाड़ियों में ले गया और दरिंदगी करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर उसका 7 वर्षीय भाई मौके पर पहुंचा और शोर मचाना शुरू कर दिया।


शोर सुनकर आरोपी महेंद्र सिंह वहां से भाग निकला। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिससे परिवार वालों में खलबली मच गई। पीड़िता के परिजनों ने पिलुआ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महेंद्र की पत्नी की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी है। उसके तीन बेटे हैं- मनीष (30), बंटी (25), आसू (22)। तीनों बेटे दिल्ली और सूरत में प्राइवेट जॉब करते हैं।


बच्ची के पिता ने बताया- बच्ची ने बताया कि ड्राइवर बाबा ने उसके साथ गलत काम किया। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले पर थाना प्रभारी पिलुआ, संजय राघव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विधायक ने परिजनों से बात की दुष्कर्म की सूचना के बाद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एटा स्थित महिला थाने पहुंचे। उन्होंने मासूम बच्ची के परिजनों से बातचीत की और मदद का हरसंभव भरोसा दिलाया। विधायक ने बताया कि मैं पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज