अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल : अलीगंज रोड पर मंडी समिति के पास हुआ हादसा,

एटा | 03-Nov-2025 06:00 AM | 343 |
एटा
अलीगंज रोड पर मंडी समिति के पास हुआ हादसा,

एटा। जिले में रविवार दोपहर अलीगंज रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब तीन बजे मंडी समिति के पास स्थित लक्ष्मी धर्म कांटा के समीप हुई। बताया गया कि घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र सोनई निवासी शनि के रूप में हुई है। वह रविवार को किसी कार्य से अलीगंज गया था और वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अलीगंज रोड पर वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और उसने सामने से आ रहे बाइक सवार शनि को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को संभालकर जिला वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेन्द्र सिंह गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रभारी जितेन्द्र सिंह गौतम ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.