अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में दूसरी बार बजरंगबली प्रतिमा क्षतिग्रस्त : दो संदिग्ध हिरासत में

एटा | 17-Dec-2025 07:50 AM | 343 |
एटा
दो संदिग्ध हिरासत में

 एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के पिलखतरा गांव में स्थित वर्षों पुराने बजरंगबली मंदिर की प्रतिमा को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस-प्रशासन की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर मंदिर परिसर से बाहर फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने टूटी हुई प्रतिमा देखी तो सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब पांच थानों से अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित करने की शर्त पर शांत हुए।

अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। डॉग स्क्वॉड की निशानदेही पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

40 वर्ष पुराना है मंदिर

गांव के बाहर स्थित यह बजरंगबली मंदिर करीब 40 वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इससे पहले रविवार देर रात भी इसी मंदिर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस समय क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी भावना विमल और थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को समझाकर नई प्रतिमा स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी।

संगठन ने जताया रोष

मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी ओमप्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिमा खंडित होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मंदिर की स्थापना करीब चार दशक पहले एक साधु द्वारा की गई थी और यह गांव की आस्था का केंद्र है।

पुलिस का बयान

क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की पुनरावृत्ति को गंभीरता से लिया गया है। दो संदिग्ध हिरासत में हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.