अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: जमीन नाम न करने पर पति-पत्नी से मारपीट, : कोर्ट के आदेश पर केस

एटा | 27-Dec-2025 05:01 AM | 343 |
एटा
कोर्ट के आदेश पर केस

एटा।जैथरा थाना क्षेत्र में जमीन के नामकरण को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के ही दो लोगों पर लाठी-डंडों और जूतों से हमला करने का आरोप है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्राम बंधा निवासी लाला राम पुत्र दयाराम ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि गांव के ही

 मनोज पुत्र लालाराम और निर्मला पत्नी मनोज  ने जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। मना करने पर दोनों ने लाठी-डंडों और जूतों से लाला राम व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की।
मारपीट के दौरान लाला राम की पत्नी के माथे पर गंभीर चोटें आईं, जिनका उपचार फर्रुखाबाद मेडिकल कॉज में चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन नाम न करने पर झूठे  फंसाने की धमकी भी दी।

लाला राम ने इस मामले की शिकायत जैथरा थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के आदेश पर जैथरा पुलिस ने मनोज और निर्मला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.