अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा के जैथरा में युवक ने फांसी लगाई : सुसाइड नोट में पत्नी-सास-ससुर पर जमीन हड़पने का आरोप

एटा | 23-Feb-2026 01:42 PM | 343 |
एटा
सुसाइड नोट में पत्नी-सास-ससुर पर जमीन हड़पने का आरोप

एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के पिपहरा गांव में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान श्याम सुंदर पुत्र पातीराम के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में युवक ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी जमीन हड़पना चाहते थे और इसी साजिश के तहत उसे अलीगंज थाना क्षेत्र के कैल्ठा गांव स्थित ससुराल बुलाया गया। वहां उसे करीब 20 दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

बंधक बनाकर पीटने का आरोप

सुसाइड नोट के अनुसार, उसे कहा गया कि उसकी मौत के बाद उसकी पूरी जमीन पत्नी के नाम हो जाएगी। इसी मकसद से उसे घर में बंद कर प्रताड़ित किया गया। युवक ने नोट में जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और पंचनामा की प्रक्रिया जारी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.