शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा: कछला घाट पर मिला लापता व्यक्ति का शव, अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज

अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज
aliganj-news-in-hindi

एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र से 20 नवंबर को लापता हुए लायक सिंह का शव छह दिन बाद कछला घाट पर मिला है। नगला वाले गांव निवासी लायक सिंह पुत्र रोशन सिंह बीते गुरुवार सुबह अचानक गायब हो गए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, लायक सिंह 20 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे अवागढ़ कस्बे में बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की और परिचितों से संपर्क भी किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद उनके बेटे हरेंद्र कुमार ने कोतवाली अवागढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार (27 नवंबर) की सुबह हरेंद्र कुमार को एक ग्रामीण ने फोन पर सूचना दी कि कछला घाट पर एक व्यक्ति का शव मिला है, जो लायक सिंह का ही प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त लायक सिंह के रूप में की।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज