अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन सर्वेः : भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रखी गई पैनी नजर

एटा | 08-Nov-2025 07:29 AM | 343 |
एटा
भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रखी गई पैनी नजर

एटा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में यह ड्रोन सर्वे किया गया।     


पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में ड्रोन से निगरानी रखी। सर्वे का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और शांति एवं सौहार्द बनाए रखना था।
ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस ने यह भी जांच की कि कहीं किसी स्थान पर अराजक तत्वों द्वारा ईंट-पत्थर या अन्य वस्तुएं तो एकत्र नहीं की गई हैं।


कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर किदवई नगर, मारहरा दरवाजा, होली गेट, पीपल अड्डा, कृष्ण नगर, शिवसिंहपुर और लोधीपुरम जैसे संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.