शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने अलीगंज थाने का किया निरीक्षण थाना प्रबंधन, अभिलेखों और जनसुविधाओं की की गहन समीक्षा

थाना प्रबंधन, अभिलेखों और जनसुविधाओं की की गहन समीक्षा
aliganj-news-in-hindi


एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने बुधवार, 19 नवंबर 2025 को अलीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रबंधन, अभिलेखों और जनसुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण बुधवार की रात्रि को किया गया। जिसकी जानकारी एटा पुलिस मीडिया सेल ने प्रेस नोट जारी कर बुधवार की रात्रि करीब दस बजकर चालीस मिनट पर दी है।

निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर और शौचालयों की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज ने एसएसपी को थाना क्षेत्र की अपराध स्थिति, लंबित प्रकरणों, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति और वर्तमान में चल रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ शालीनता, सहानुभूति और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने और महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस अभिलेखों और शिकायत रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालखाने में रखे गए माल और अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित होने चाहिए तथा अनावश्यक लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के बाद, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता और जनसेवा की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज