अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज क्षेत्र में युवक से मारपीट : डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

एटा | 15-Jan-2026 06:33 AM | 343 |
एटा
डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

एटा।

अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झकरई में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना डायल 112 पर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार, एक युवक उसका मोबाइल फोन और एक डिब्बा लेकर जा रहा था। जब राजेंद्र ने उससे अपना सामान वापस मांगा, तो आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। इस दौरान आरोपी के साथ नन्हेलाल और अशोक नामक दो अन्य लोग भी मौजूद थे।

मारपीट में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने शराब का सेवन नहीं किया था, हालांकि उसने सुबह करीब नौ बजे शराब पीने की बात की। चोट लगने के कारण वह स्वयं थाने जाकर सूचना देने की स्थिति में नहीं थी इस 

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी अलीगंज भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अलीगंज थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.