📰अलीगंज न्यूज : मिरहची में कान्हा गौशाला के लिए पांच बीघा जमीन मुक्त: : राजस्व टीम ने चाठी रफीपुर में की पैमाइश, पुलिस बल रहा मौजूद:
एटा। मिरहची क्षेत्र में कान्हा गौशाला निर्माण के लिए ग्राम समाज की करीब पांच बीघा भूमि राजस्व टीम ने गुरुवार को कब्जामुक्त कराई। यह भूमि थाना मिरहची भवन के सामने स्थित ग्राम चाठी रफीपुर में चिन्हित की गई है।
नगर पंचायत मिरहची में सरकारी खाली भूमि न होने के कारण, चेयरमैन के प्रयासों से यह भूमि गौशाला निर्माण के लिए चयनित की गई। नायब तहसीलदार सुशील राजपूत ने बताया कि गौशाला बनने से क्षेत्र में आवारा गोवंश को आश्रय मिलेगा और सड़कों पर हादसे कम होंगे।
पैमाइश के दौरान कानूनगो हेमंत कुमार सिंह, लेखपाल अवनेंद्र कुमार, श्यामबाबू, कौशलेंद्र यादव सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन व थाना मारहरा व पिलुआ पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़