शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में लेखपालों का तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना लेखपालों का 8 सूत्रीय मांगों पर धरना

लेखपालों का 8 सूत्रीय मांगों पर धरना
aliganj-news-in-hindi

एटा के अलीगंज तहसील के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति का निराकरण और भत्तों में वृद्धि शामिल है। इसके अतिरिक्त, पद नाम परिवर्तन, अंतर मंडलीय स्थानांतरण और पेंशन विसंगति को दूर करने की मांग भी की गई है।

वर्मा ने यह भी बताया कि जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण और भूमि के टुकड़ों में विक्रय वृद्धि के कारण बढ़ते भूमि विवादों को देखते हुए लेखपाल के पदों में वृद्धि, कार्यालय एवं राजस्व सहायिका तथा राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था भी उनकी मांगों का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के साथ तहसील अध्यक्ष शिववीर सिंह, मंत्री राजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रमन सक्सेना, उप मंत्री शिवकुमार लाख, कोषाध्यक्ष प्रियांशु और लेखा परीक्षक अंकुल कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज