शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में किला रोड पर रसोई में थिनर गिरने से लगी आग हालत गंभीर

हालत गंभीर
aliganj-news-in-hindi

एटा जिले के अलीगंज में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। रसोई में गैस पर दूध गर्म करते समय अचानक थिनर गिरने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर किशोरी लगभग 70 प्रतिशत तक जल गई।

यह घटना अलीगंज कस्बे के किला रोड क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, किला रोड निवासी सुनील की पुत्री हर्षिता घर की रसोई में दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान रसोई में रखा पेंट का डिब्बा और थिनर असंतुलित होकर नीचे गिर गए। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण थिनर ने तुरंत आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते लपटें फैल गईं।

अचानक भड़की आग की चपेट में आने से हर्षिता बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और तुरंत घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया।

सीएचसी अलीगंज में तैनात चिकित्सक डॉ. विशाल चंद्रा ने बताया कि किशोरी करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद परिजन किशोरी को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में गहरा सदमा है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज