अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में जन आरोग्य मेले का निरीक्षण : सीएमओ ने तीन स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन काटने के दिए निर्देश

एटा | 24-Nov-2025 06:19 AM | 343 |
एटा
सीएमओ ने तीन स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन काटने के दिए निर्देश

अलीगंज में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेंद्र सिंह ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि पीएचसी भदकी पर तैनात एक चिकित्साधिकारी, राजा का रामपुर पीएचसी पर स्टाफ नर्स निशा तथा नयागांव पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन वाजिद अली ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। ऐसे में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। मेले का उद्देश्य आमजन को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता नि:शुल्क उपलब्ध कराना है।

अलीगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने बताया कि मेले में कुल 203 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके अलावा 4 आयुष्मान कार्ड, 11 आभा आईडी और 9 एएनसी जांचें भी की गईं। उन्होंने बताया कि सभी पटल सक्रिय रहे और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.