अलीगंज बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह : पूर्व विधायक सतीश चंद्र शाक्य को दी श्रद्धांजलि
अलीगंज बार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोहः पूर्व विधायक सतीश चंद्र शाक्य को याद किया, नायब तहसीलदार भी हुए शामिल
एटा जनपद की अलीगंज तहसील परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने की, जिन्होंने अधिवक्ताओं के साथ होली खेली और पर्व की बधाई दी।
समारोह में पूर्व विधायक एडवोकेट सतीश चंद्र शाक्य का चित्र भी लगाया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने सतीश चंद्र शाक्य के क्षेत्र के विकास और अधिवक्ता समाज के प्रति योगदान को याद किया, उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
अधिवक्ताओं ने रंग-गुलाल के साथ पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया, जिससे वातावरण उत्सवपूर्ण बना रहा। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को आपसी एकता और अधिवक्ता समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाला बताया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सतीश कुमार, वेद प्रकाश यादव, अमरीश यादव, बी. के. अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
समारोह के अंत में अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है जिसे मिल-जलकर मनाना चाहिए। कार्यकम शांतिपर्ण
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़