अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में 656 पशुओं को मिली निःशुल्क चिकित्सा : नगला उम्मेद में आयोजित पशु आरोग्य शिविर

एटा | 04-Nov-2025 07:01 AM | 343 |
एटा
नगला उम्मेद में आयोजित पशु आरोग्य शिविर

एटा। अलीगंज विकासखंड के नगला उम्मेद गांव में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 656 पशुओं का निःशुल्क उपचार और दवा वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर और ग्राम प्रधान लोकपाल सिंह ने गौपूजन व फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालकों ने अपने पशुओं की जांच, उपचार और परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में सामान्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवा पान, बांझपन उपचार, गर्भ परीक्षण, लघु शल्य चिकित्सा और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण संबंधी जानकारी भी दी गई।
उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. गौरव तेवतिया, डॉ. सौरभ कुलश्रेष्ठ और डॉ. विनय पाल शाक्य ने पशु रोगों, बांझपन निवारण, कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी।
शिविर का संचालन डॉ. हेमेंद्र लाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता में पशु मित्रों और मैत्री पैरा-वैट कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। इस मौके पर डॉ. शिव कुमार सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.