शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

विभिन्न मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर को होगा प्रतिरोध मार्च धरना प्रदर्शन व सभा राष्ट्रपिता गांधी के का नाम बदलकर रामजी योजना करना दुर्भाग्यपूर्ण किरण देव यादव

राष्ट्रपिता गांधी के का नाम बदलकर रामजी योजना करना दुर्भाग्यपूर्ण किरण देव यादव
today-khagaria-news

खगडिया / अलौली। पेंशन बचाओ, सम्मान बचाओ, मानवता बचाओ, देश बचाओ नारों के साथ सामाजिक संगठन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर सभी पेंशनधारी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया है। 


श्री यादव ने सरकार से स्थानीय निकाय  त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी, कलाकार कवि साहित्यकार पत्रकार समाजसेवी को पेंशन चालू करने की मांग सरकार से किया है। अन्यथा एमएलए एमपी मंत्री भी देश एवं जनहित में पेंशन लेना बंद करें। 


उन्होंने कहा कि जहां एक ओर जितनी बार एमएलए एमपी मंत्री बनते हैं उतनी बार पेंशन वेतन भत्ता आदि अन्य सुविधा लेते हैं। किंतु स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि को वेतन पेंशन नसीब नहीं है। सरकार दोहरी नीति अपनाती है। वहीं कमरतोड़ महंगाई के बावजूद वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन मात्र 1100 रुपए मासिक ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित होती है। वहीं कर्मचारियों का पेंशन बंद कर दी गई लेकिन खुद सरकार अधिकतम पेंशन लेती है। देश में दो प्रकार का नियम कानून सुविधा चल रही है जो देश को बांटने को पर्याप्त है। दोहरी मापदंड दुर्भाग्यपूर्ण है। आज अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है। आर्थिक विषमता काफी बढ़ गई है। पेंशन बुढ़ापे का एक सम्मान है जिस पर सबको अधिकार मिलना चाहिए।


इस अवसर पर पांच बुजुर्ग पेंशनधारी को अंग वस्त्र एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। जिले के हजारों वृद्धा विधवा दिव्यांग लंबित पेंशन भुगतान के इंतजार में हैं। अधिकतर बुजुर्ग आंख का ऑपरेशन कराने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। बुजुर्गों को मिल रही पेंशन पोते को बिस्कुट चॉकलेट तो दूर अपने लिए दवा खुराक वस्त्र नसीब नहीं हो पाती, ठंड में कंबल वितरण का बाट जोह रहे हैं।
उक्त अवसर पर मधुबाला गुड्डू ठाकुर सोनू कुमार उमेश ठाकुर प्रवीण कुमार गायत्री देवी आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज