शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने मनाई वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती : स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया याद

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया याद
gorakhpur-news

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी एवं जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगनाओं में शामिल थीं। उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए संघर्ष किया और अपनी वीरता से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इतिहास के अनुसार ऊदा देवी पासी ने युद्ध के दौरान अपनी बंदूक से 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था। उनका बलिदान और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी महान विभूतियों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं सामाजिक न्याय के लिए कार्य करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने वीरांगना ऊदा देवी पासी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, देवेंद्र भूषण निषाद, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई, महेंद्र तिवारी, रामललित यादव, पारसनाथ यादव, सुमन पासवान, रणजीत पासवान, गणेश पासवान, राहुल यादव, बालेन्द्र यादव, रवि पासवान, गुड्डू पासवान, छविनाथ यादव, आर.वी. यादव, बरुण भारती, रंगनाथ यादव, देवेंद्र साहनी, मनोज पासवान, अखिलेश पासवान, सोमनाथ यादव, अभिमन्यु यादव, सर्वेश यादव, वालकिशुन यादव, अफसैन हैदर, गोविंद साहनी, अर्जून यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश