गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

रामजानकी नगर जल निकासी परियोजना: नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण : निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

गोरखपुर | 30-Jun-2026 10:46 PM | 47 |
गोरखपुर
निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

गोरखपुर। शहर के रामजानकी नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से निर्माणाधीन आरसीसी नाले का मंगलवार को नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि परियोजना में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती की जाए तथा एक साथ पांच से छह स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि नाले का निर्माण तय समय में पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कर शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.