शनिवार, 07 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
गोरखपुर न्यूज़

पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, एसएसपी के एक्शन से उप निरीक्षक लाइन हाजिर : अधिकारियों से जवाब-तलब के बाद हुई कार्रवाई

अधिकारियों से जवाब-तलब के बाद हुई कार्रवाई
gorakhpur-news

गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने सख्त कार्रवाई की है। जनता दर्शन में पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उप निरीक्षक विनय पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना बड़हलगंज क्षेत्र के नेवादा स्थित मंजू शाही के पेट्रोल पंप पर कुछ युवक बलेनो कार से पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी की नंबर प्लेट को कपड़े से ढक रखा था ताकि पहचान छिपी रहे। युवकों ने पंप कर्मियों को धमकाते हुए 3999 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए।
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कार की नंबर प्लेट ढकी हुई दिखाई दी। बताया गया कि कुछ दूरी पर उक्त वाहन एक ट्रक से टकरा गया, जिसके बाद उसका नंबर सामने आया। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष नाराज था।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा मामले में गंभीरता नहीं दिखाई गई और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद पीड़ित ने जनता दर्शन में पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
जनता दर्शन में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारी से फोन पर बातचीत की। जवाब संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने लापरवाही बरतने वाले उप निरीक्षक को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली और पुलिस महकमे में भी जवाबदेही का स्पष्ट संदेश गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनता दर्शन जैसे मंच पर शिकायतों का तत्काल संज्ञान और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई से आम जनता का विश्वास बढ़ता है। पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि शिकायतों की अनदेखी या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा