शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस का 14वां अधिवेशन 25-26 जुलाई को : तैयारियां अंतिम चरण में

तैयारियां अंतिम चरण में
gorakhpur-news

विभव पाठक, ब्यूरो चीफ 

गोरखपुर। एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के 14वें अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह दो दिवसीय अधिवेशन 25 एवं 26 जुलाई 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), गोरखपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर अधिवेशन के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर भी लगवाए।
निरीक्षण केंद्रीय महामंत्री अखिलेश पांडे एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दुबे के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कारखाना मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, मुख्यालय मंडल अध्यक्ष प्राण शाही तथा जोनल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं सिग्नल वर्कशॉप शाखा मंत्री नीतेश शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी अनिल यादव, अमित सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, नित्यानंद पांडेय, नूरुद्दीन सिद्दीकी एवं राहुल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कारखाना मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि "14वां अधिवेशन संगठन की एकता और कर्मचारी हितों की मजबूती का प्रतीक बनेगा। मैं सभी रेल साथियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अधिवेशन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।"
सिग्नल वर्कशॉप शाखा मंत्री एवं जोनल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नीतेश शुक्ला तथा शाखा उपाध्यक्ष अमित सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि "यह अधिवेशन कर्मचारियों की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने का मंच है। आइए, हम सभी एकजुट होकर संगठन की ताकत का परिचय दें और अधिवेशन को सफल बनाएं।"
मीडिया प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि "संगठन की असली शक्ति उसके जागरूक और एकजुट साथी हैं। आइए, 25 एवं 26 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 14वें अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाएं।"
अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल कर्मचारियों के सहयोग, सहभागिता और एकजुटता से एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस का 14वां अधिवेशन ऐतिहासिक, सफल एवं यादगार सिद्ध होगा।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश