शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश
Ratnesh Tiwari

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश*।

गोरखपुर। नगर आयुक्त ने नौसढ़ से लखनऊ रोड पर स्थित बंधे का निरीक्षण किया। उन्होंने बंधे का समग्र सौंदर्यीकरण कर इसे स्थानीय लोगों के टहलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए बंधे की सफाई, मौजूदा ग्रिल और सीढ़ियों की मरम्मत तथा किनारे पर हरियाली विकसित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी ओ. पी. यादव को पूरे बंधे की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बंधे के ऊपरी हिस्से की विशेष रूप से सफाई कराने को कहा, ताकि लोगों को पैदल चलने के लिए साफ रास्ता मिले।

ऊपरी हिस्से की सफाई के बाद बंधे की दूसरी ओर भी सुरक्षा के लिए रेलिंग लगवाई जाएगी।

बंधे पर कई स्थानों पर लोहे की ग्रिल टूटी मिली। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को इन सभी स्थानों पर ग्रिल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बंधे पर चढ़ने-उतरने के लिए बनी क्षतिग्रस्त सीढ़ियों को भी दुरुस्त कराने और मरम्मत पूरी होने के बाद उनकी रंगाई-पुताई कराने को कहा।

सड़क किनारे पैदल आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को नौसढ़ से लखनऊ रोड पर नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। यह कार्य राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के अंतर्गत कराया जाएगा।

सौंदर्यीकरण के तहत बंधे के किनारे हरियाली को भी व्यवस्थित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग की टीम को जगह-जगह उगे खरपतवार हटवाने और बढ़ी हुई घास की कटाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बंधे के किनारे कतार में झाड़ियाँ लगाकर हेज विकसित की जाएगी, जिससे टहलने वालों को स्वच्छ और हराभरा परिवेश मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव एवं प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जोनल अधिकारी ओपी यादव एवं अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
रोल प्रेक्षक इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा सहित अधिकारी रहे मौजूद

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म