शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त रोल प्रेक्षक इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा सहित अधिकारी रहे मौजूद

रोल प्रेक्षक इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा सहित अधिकारी रहे मौजूद
Ratnesh Tiwari

रोल प्रेक्षक इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा सहित अधिकारी रहे मौजूद*।

गोरखपुर। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की मंडलीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंडलायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

इसलिए इसके पुनरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज होने से छूटने न पाए और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाए।

मंडलायुक्त ने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नाम, पता, आयु और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों की भी सावधानीपूर्वक जांच की जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान आम लोगों को इसकी प्रक्रिया और निर्धारित प्रपत्रों की जानकारी दी जाए, जिससे पात्र नागरिक आसानी से अपना नाम जुड़वा सकें और आवश्यक संशोधन करा सकें। बूथ स्तर पर निर्वाचन कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी न होने पाए।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बैठक में जिले में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति से मंडलायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा हुई।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अभियान को पूरा कराएं।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म