शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*

छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
Ratnesh Tiwari

 

गोरखपुर। भाजपा की वार्ड नंबर 18 गायत्री नगर, झरना टोला-कूड़ाघाट की पार्षद माया देवी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच और संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जाती और लगातार अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने की बात कही।

माया देवी ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ा था और रमेश प्रताप गुप्ता को करीब 600 मतों से पराजित कर जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने और उनके पति रामनाथ निषाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका कहना है कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के बावजूद उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष बनने के बाद रमेश प्रताप गुप्ता की ओर से उन्हें कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जाती और जो कार्यकर्ता सूचना देते हैं, उन्हें भी ऐसा करने से रोका जाता है। महिला पार्षद होने के बावजूद उन्हें अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा जाता।

पार्षद ने छठ घाट निर्माण को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि नगर निगम की भूमि पर निर्माण कराने के बजाय उनके पैतृक जमीन पर छठ घाट का अधूरा निर्माण कराया गया, जिस पर करीब 50 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात कही गई है। उन्होंने निर्माण कार्य, भूमि और खर्च की जांच कराने की मांग की।

इस मामले में विरोध करने पर उनके पति और सहयोगियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया।

माया देवी ने वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव के दौरान उनके पति रामनाथ निषाद के खिलाफ पुलिस के प्रभाव में हिस्ट्रीशीटर संबंधी कार्रवाई कराए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस के जरिए उनके परिवार को परेशान किया गया। वर्ष 2023 में चुनाव हारने के बाद से रमेश प्रताप गुप्ता की ओर से उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने का आरोप भी उन्होंने लगाया।

उन्होंने फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीना थापा प्लेग्राउंड आगमन का जिक्र करते हुए कहा कि वार्ड की पार्षद होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि वार्ड में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने काफी मेहनत की थी। इस मामले की शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही।

पार्षद ने वार्ड में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जे तथा भू-माफियाओं को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई 2026 को अपनी रजिस्ट्री की जमीन पर निर्माण कार्य कराने के दौरान गलत सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। जमीन के दस्तावेज दिखाने के बावजूद उनके पति और भाजपा के करीब 10-11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया।

हाल ही में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत के मामले में भी पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके करीबी भाजपा कार्यकर्ता योगेश यादव और प्रकाश चंद्र राय उर्फ बबलू राय को साजिश के तहत मामले में नामजद कराया गया। उन्होंने दावा किया कि दोनों का समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं था और सीसीटीवी फुटेज तथा लोकेशन की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। योगेश यादव की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने से वार्ड के कार्यकर्ताओं में नाराजगी होने की बात भी कही।

माया देवी ने कहा कि महानगर अध्यक्ष के कथित व्यवहार से वार्ड के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष है। इसका असर पार्टी की छवि और आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से रमेश प्रताप गुप्ता के कार्यकाल और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर संगठनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष का पक्ष नहीं मिल सका*।

मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता का पक्ष जानने के लिए फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनका पक्ष मिलने पर खबर में शामिल किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में पार्षद माया देवी ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करती हैं, लेकिन पार्टी और मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं करेंगी प्रेस वार्ता में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश
रोल प्रेक्षक इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा सहित अधिकारी रहे मौजूद

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म