शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में पीएसी वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
gorakhpur-news

गोरखपुर। जिले के गीडा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। नौसड़ क्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे पीएसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और परिजनों तथा ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। चकरा अव्वल थाना राजघाट निवासी राज निषाद (18) पुत्र रामधारी तथा बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा निवासी अमित निषाद (19) पुत्र महेंद्र बाइक से गोरखपुर-राजघाट पुल की ओर से नौसड़ की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज गति में आ रहे पीएसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक वाहन के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गीडा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन धरना समाप्त करने पर राजी हुए।
करीब दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाम हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की जिम्मेदारी तय करने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म