शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला गिरफ्तार

फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला गिरफ्तार
gorakhpur-news

गोरखपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना चिलुआताल में दर्ज मुकदमा संख्या 167/2026 के तहत अभियुक्त विनय यादव पुत्र धुपराज यादव, निवासी ग्राम एकमा थाना पीपीगंज, को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।
मामले में पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि विनय यादव ने मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। नौकरी दिलाने के नाम पर उसने अलग-अलग समय पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए एक कथित नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया।
कुछ समय बाद जब पीड़िता को दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह हुआ और उसने जांच कराई, तब पता चला कि नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड फर्जी हैं। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़िता ने चिलुआताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि देने से पहले संबंधित संस्था और दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म