शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: विवादित भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग : प्रेस क्लब में पारस नाथ ने कहा- वाद के निस्तारण तक निर्माण कार्य रोके प्रशासन, अन्यथा होगी अपूरणीय क्षति

प्रेस क्लब में पारस नाथ ने कहा- वाद के निस्तारण तक निर्माण कार्य रोके प्रशासन, अन्यथा होगी अपूरणीय क्षति
gorakhpur-news

गोरखपुर। शहर में एक विवादित भूमि पर कथित अवैध निर्माण के प्रयास का मामला सामने आया है। राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, कजाकपुर के प्रबंधक पारस नाथ यादव ने शुक्रवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद उनकी विवादित भूमि पर जबरन पक्का निर्माण कराने का प्रयास कर रहा है।
पारस नाथ ने बताया कि गाटा संख्या 212, 213 एवं 208 से संबंधित नक्शा दुरुस्ती का वाद न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को निर्धारित है। उन्होंने कहा कि मूल नक्शा अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं होने के कारण उच्च स्तर से रिपोर्ट तलब की गई है, जो अभी प्रक्रियाधीन है। इसी वजह से मामले में अभी तक कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हो सका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति का लाभ उठाकर विपक्षी अनिल राय एवं अन्य लोग विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने में लगे हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। उनका कहना है कि राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट में बिना पुष्टकृत भू-चित्र एवं वर्तमान भू-चित्र की तुलना किए नक्शा संशोधन संभव न होने की टिप्पणी दर्ज की गई है, जिसका लाभ विपक्षी पक्ष उठाने का प्रयास कर रहा है।
पारस नाथ ने आशंका जताई कि यदि निर्माण कार्य पूरा हो गया तो मौके की स्थिति बदल जाएगी, जिससे उन्हें अपूरणीय क्षति होगी और न्यायालय में लंबित वाद प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना थाना रामगढ़ताल को भी दी गई, लेकिन पुलिस ने किसी न्यायिक स्थगन आदेश (स्टे) के अभाव में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि न्यायालय में वाद के अंतिम निस्तारण तक विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रोका जाए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण