शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर को 995 करोड़ की सौगात : सीएम योगी ने किया सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने किया सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना
gorakhpur-news

विभव पाठक, ब्यूरो चीफ 


गोरखपुर, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर को लगभग 995.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आस्था, कानून-व्यवस्था, रोजगार और विकास के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए आस्था पर प्रहार करने वाले आज स्वयं को सबसे बड़ा आस्थावान बताने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के मुख से आस्था की बातें सुनना हास्यास्पद लगता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बाधाएं उत्पन्न कीं और रामभक्तों पर गोली चलवाई, जबकि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व और मंदिर आंदोलन के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में पक्ष रखा।
कानून-व्यवस्था और इंसेफेलाइटिस पर विपक्ष को घेरा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों, अपराध और अराजकता से जूझ रहा था। धार्मिक आयोजनों और पर्वों के दौरान तनाव की स्थिति रहती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण स्थापित किया है।
उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले हजारों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन तत्कालीन सरकारें संवेदनहीन बनी रहीं। वर्तमान सरकार ने इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है।
"नौकरियों पर था सैफई सिंडिकेट का कब्जा"
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में नौकरियों में पारदर्शिता नहीं थी और युवाओं के साथ अन्याय होता था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बिना भेदभाव 9 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि निजी निवेश के माध्यम से 65 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध हुआ है।
गोरखपुर की बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले गोरखपुर माफिया, अपराध और मच्छरों के लिए बदनाम था, लेकिन आज यह निवेश, पर्यटन और आधुनिक बुनियादी ढांचे का केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि गीडा में बड़े निवेश से 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है और रामगढ़ताल आज पर्यटन एवं आजीविका का प्रमुख केंद्र बन गया है।
चीनी मिलों और किसानों का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच 29 चीनी मिलें बंद कर दी गईं और 21 मिलों को औने-पौने दामों पर बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों को समय पर बीज, खाद और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वच्छता और पौधरोपण का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, नालों पर अतिक्रमण न करने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भी समय की आवश्यकता बताया।
जनप्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री की सराहना
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का भविष्य उज्ज्वल बना दिया है और शहर को आधुनिक विकास की नई पहचान दी है।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गोरखपुर को लगातार नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिल रही है।
गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और वर्ष 2027 में भी भाजपा सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया।
पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर गोरखपुर के पहले टीपीनगर–पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। उन्होंने फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया और उसके बाद जनसभा स्थल पहुंचे।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश