शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन : डॉ. धर्मेन्द्र सिंह बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

डॉ. धर्मेन्द्र सिंह बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
gorakhpur-news

गोरखपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक  के संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं  के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध करते हुए डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया तथा जम्मू-कश्मीर में परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि 23 जून 1953 को डॉ. मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, लेकिन उनका बलिदान राष्ट्र की एकता का प्रतीक बन गया।
डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के 'एक निशान, एक विधान, एक प्रधान' के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, विज्ञान और तकनीक सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी ने किया।
सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, विभ्राट चंद कौशिक, राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, पूर्व विधायक संत प्रसाद, पूर्व विधायक जीएम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, डॉ. आरडी सिंह, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर निषाद, गीतांजली श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण